सिसई की बेटी एक साल से दिल्ली में कैद है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 3:26 AM
गुमला : जिला के सिसई थाना क्षेत्र की 17 वर्षीया आदिवासी लड़की दिल्ली में करीब एक साल से कैद है. मानव तस्कर द्वारा अपहरण कर उसे दिल्ली में बेच दिया गया है. इस संबंध में पीड़िता की मां ने अहतू थाना में मामला दर्ज कराया गया है. लड़की की मां ने कहा है कि उसकी […]
गुमला : जिला के सिसई थाना क्षेत्र की 17 वर्षीया आदिवासी लड़की दिल्ली में करीब एक साल से कैद है. मानव तस्कर द्वारा अपहरण कर उसे दिल्ली में बेच दिया गया है. इस संबंध में पीड़िता की मां ने अहतू थाना में मामला दर्ज कराया गया है. लड़की की मां ने कहा है कि उसकी बेटी को पोढ़ा नागफेनी निवासी बीरू साहू द्वारा अपहरण किया गया, फिर दिल्ली में मजदूरी के काम में लगा दिया गया है.
पीड़िता ने किसी प्रकार परिजनों को फोन कर बताया कि बीरू साहू ने मेरा अपहरण कर दिल्ली में बेच दिया है और मारपीट की जाती है. मुझे बचा लीजिए. इसके बाद परिजनों ने अहतू थाना में आवेदन देकर सिसई प्रखंड के नागफेनी पोढ़ा निवासी बीरू साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार, मार्च 2018 में बीरू साहू ने लड़की का अपहरण कर उसे दिल्ली ले गया और बेच दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










