झारखंड : गुमला की नाबालिग लीला की दु:ख भरी कहानी, शादी का भय, दलाल और पुलिस का चक्कर

Published at :07 Mar 2018 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : गुमला की नाबालिग लीला की दु:ख भरी कहानी,  शादी का भय, दलाल और पुलिस का चक्कर

दुर्जय पासवान, गुमला बिशुनपुर प्रखंड की लीला कुमारी (बदला हुआ नाम) की उम्र 16 साल है. दलालों ने उसे दिल्ली में बेच दिया था. जिस घर में वह काम करती थी. घर मालिक उसे पीटता था. अश्लील हरकत भी करता था. डर से वह घर से भाग गयी. कुछ लोगों की मदद से वह दिल्ली […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

बिशुनपुर प्रखंड की लीला कुमारी (बदला हुआ नाम) की उम्र 16 साल है. दलालों ने उसे दिल्ली में बेच दिया था. जिस घर में वह काम करती थी. घर मालिक उसे पीटता था. अश्लील हरकत भी करता था. डर से वह घर से भाग गयी. कुछ लोगों की मदद से वह दिल्ली पुलिस के पास पहुंची. इसके बाद बुधवार को उसे गुमला लाया गया. अभी लीला को सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में रखा गया है. लीला ने घर से भागकर दिल्ली पहुंचने की अपबीती सुनायी है. उसने बताया कि वह गांव के स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी. 16 साल होने पर उसके माता-पिता लीला की शादी करना चाहते थे. जबकि लीला शादी करने को तैयार नहीं थी. वह पढ़ना चाहती थी. लेकिन माता-पिता द्वारा शादी की तैयारी को देखते हुए लीला घर से भाग गयी. वह कुछ दलालों के बहकावे में आकर दिल्ली पहुंच गयी. जहां दलालों ने लीला को एक घर में बेच दिया.

लीला ने कहा कि वह नवंबर माह में घर से भागकर दिल्ली गयी थी. लेकिन जिस घर में वह काम करती थी. घर मालिक द्वारा बराबर पिटाई करने के बाद दिसंबर महीने में वह घर से भाग कर बस स्टैंड पहुंच गयी. वहां उसे दो व्यक्ति मिले. लोगों ने पुलिस को फोन कर बुलाया. इसके बाद पुलिस ने लीला को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ की और सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया. दिल्ली के उड़ान होम में दो महीन तक रहने के बाद लीला को बुधवार को गुमला लाया गया. सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन शंभु सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है. लड़की को अभी संरक्षण में रखा गया है. परिजनों को बुलाया जायेगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola