सड़क हादसे में अधेड़ समेत तीन घायल

गोड्डा नगर : सदर प्रखंड क्षेत्र के घंघराबांध के पास सड़क दुर्घटना में मंसूर अंसारी (55) गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. परिजनों ने बताया कि अधेड़ साइकिल से अपने घर लाठीबाड़ी जा रहे थे, इस क्रम में बाइक सवार ने धक्का मार दिया. […]
गोड्डा नगर : सदर प्रखंड क्षेत्र के घंघराबांध के पास सड़क दुर्घटना में मंसूर अंसारी (55) गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. परिजनों ने बताया कि अधेड़ साइकिल से अपने घर लाठीबाड़ी जा रहे थे, इस क्रम में बाइक सवार ने धक्का मार दिया. सदर अस्पताल में
प्राथमिक इलाज के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है. घायल की हालत चिंताजनक है. वहीं, बाइक सवार दंपती भी इस घटना में घायल हो गये है. हालांकि दंपती घायल होने के बाद प्राइवेट चिकित्सक के पास इलाज कराने चले गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




