पूर्व डीएसइ फरहाना खातून के खिलाफ निगरानी जांच शुरू

गोड्डा : गोड्डा डीएसइ कार्यालय में करोड़ों के गबन मामले में आरोपित पूर्व डीएसइ फहराना खातून के खिलाफ निगरानी जांच शुरू हो गयी है. बुधवार की दोपहर एक बजे दुमका से आयी निगरानी की विशेष टीम ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में करीब चार घंटे से फाइलों को खंगाला. निगरानी की विशेष टीम में एसपी […]
गोड्डा : गोड्डा डीएसइ कार्यालय में करोड़ों के गबन मामले में आरोपित पूर्व डीएसइ फहराना खातून के खिलाफ निगरानी जांच शुरू हो गयी है. बुधवार की दोपहर एक बजे दुमका से आयी निगरानी की विशेष टीम ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में करीब चार घंटे से फाइलों को खंगाला. निगरानी की विशेष टीम में एसपी सुर्दशन प्रसाद, डीएसपी आनंद ज्योति मिंज, सहायक महेंद्र दर्वे व रंजीत साह मुख्य रूप से थे. निगरानी की टीम मुख्य रूप से पूर्व डीएसइ फरहाना खातून पर गोड्डा में करोड़ों के गबन को लेकर थाने में दर्ज मामले के साथ सरकारी राशि के गबन में किस-किस की सहभागिता रही इसकी पूरी जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




