शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण

Updated at : 06 May 2017 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण

गोड्डा नगर : शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला महिला थाना में दर्ज कराया गया है. पीड़िता बसंतराय थाना क्षेत्र की है. महिला थाना को दिये गये आवेदन में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि थाना क्षेत्र के बलेडीहा निवासी नवाज उर्फ मिनहाज से उसकी मुलाकात 15 […]

विज्ञापन

गोड्डा नगर : शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला महिला थाना में दर्ज कराया गया है. पीड़िता बसंतराय थाना क्षेत्र की है. महिला थाना को दिये गये आवेदन में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि थाना क्षेत्र के बलेडीहा निवासी नवाज उर्फ मिनहाज से उसकी मुलाकात 15 अगस्त 2016 को कॉलेज में हुई थी.

इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आये. उसने शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाया गया. बाद में शादी का दबाव डालने पर मुकर गया. पीड़िता ने मामले की जानकारी पहले मां को दी. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से बातचीत कर 18 अप्रैल को शादी का दिन तय किया गया. लेकिन आरोपित ने शादी से इंकार कर दिया. इस पर पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन दिया है. महिला थाना प्रभारी मोनालिसा केरकट्टा ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola