पोड़ैयाहाट में नक्सली पोस्टरबाजी !

गोड्डा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के गोड्डा-दुमका मुख्यमार्ग पर स्थित बांझी पंचायत के सरबिंधा गांव में गुरुवार की सुबह प्रतिबंधित नक्सली संगठन नामित पोस्टर चिपकाया गया. पोस्टरबाजी के बाद गांव में दहशत है. घटना की जानकारी ग्रामीणाें ने पुलिस को दी. सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने पोस्टर को कब्जे में लिया. गांव के गोपाल […]
गोड्डा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के गोड्डा-दुमका मुख्यमार्ग पर स्थित बांझी पंचायत के सरबिंधा गांव में गुरुवार की सुबह प्रतिबंधित नक्सली संगठन नामित पोस्टर चिपकाया गया. पोस्टरबाजी के बाद गांव में दहशत है. घटना की जानकारी ग्रामीणाें ने पुलिस को दी. सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने पोस्टर को कब्जे में लिया. गांव के गोपाल मंडल नामक व्यक्ति के घर की चहारदीवारी, आस पास दो स्थान तथा गांव की पुलिया में पोस्टर चिपका कर गोपाल मंडल से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. गोपाल पालोजोरी थाना में पुलिस जवान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




