अगलगी में 17 घर जलकर राख

गोड्डा : ठाकुरगंगटी के फुलवरिया पंचायत के गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में सोमवार शाम भीषण अगलगी में 17 घर जल कर राख हो गये हैं. इस घटना में लाखों की संपत्ति के नुकसान की संभावना जतायी जा रही है. बताया जाता है कि बाबा हेंब्रम के घर में शॉट सर्किट से अचानक आग लग […]
गोड्डा : ठाकुरगंगटी के फुलवरिया पंचायत के गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में सोमवार शाम भीषण अगलगी में 17 घर जल कर राख हो गये हैं. इस घटना में लाखों की संपत्ति के नुकसान की संभावना जतायी जा रही है. बताया जाता है कि बाबा हेंब्रम के घर में शॉट सर्किट से अचानक आग लग गयी. जब तक लोग कुछ समझ पाते अचानक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण अपने प्रयास से अाग बुझाने में जुटे हुए हैं. लेकिन आग की लपट इतनी तेज है कि उनका प्रयास भी कारगर नहीं हो पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




