विकलांग महिला के हत्यारोपित की जमानत अरजी खारिज

गोड्डा : मुफस्सिल थाना के लंगड़ाडीह गांव के विकलांग बूढ़ी महिला संपतिया देवी की हत्या में शामिल आरोपित ललित गोस्वामी की जमानत अरजी को पीडीजे उमाशंकर प्रसाद सिंह की अदालत ने खारिज कर दिया है. आरोपित 16 सितंबर से ही मंडल कारा में बंद है. दर्ज प्राथमिकी133/16 के अनुसार आठ सितंबर 2016 को सूचक मोहन […]
गोड्डा : मुफस्सिल थाना के लंगड़ाडीह गांव के विकलांग बूढ़ी महिला संपतिया देवी की हत्या में शामिल आरोपित ललित गोस्वामी की जमानत अरजी को पीडीजे उमाशंकर प्रसाद सिंह की अदालत ने खारिज कर दिया है. आरोपित 16 सितंबर से ही मंडल कारा में बंद है. दर्ज प्राथमिकी133/16 के अनुसार आठ सितंबर 2016 को सूचक मोहन गोस्वामी अपनी नानी संपतिया देवी के यहां अपने परिवार वालों के साथ था. इसी बीच उसकी नानी के गोतिया हेमंत गिरी समेत छह लोगों ने जान से मारने की धमकी दी. जबकि हक व हिस्सा को लेकर दोनों के बीच पूर्व से ही विवाद था. धमकी देने वालों में आरोपित ललित गोस्वामी भी था.
इसी बीच डर से जब घर खाली कर ये लोग भागने लगे तो विकलांग होने के कारण बूढ़ी संपतिया देवी नहीं भाग सकी. उस पर तलवार से हमला कर दिया एवं उसकी मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




