26 को राष्ट्रपति करेंगे आॅनलाइन शिलान्यास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Nov 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी ने किया अस्पताल व अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण सरकार को भेज दी गयी है तैयारी की रिपोर्ट महगामा : महगामा प्रखंड के मोहवारा गांव में 300 सौ बेड के अस्पताल निर्माण तथा लतरिया मौजा के लाल मैदान में अनुमंडल कार्यालय निर्माण का डीसी अरविंद कुुमार ने भौतिक निरीक्षण किया. डीसी के साथ इसीएल महाप्रबंधक […]
विज्ञापन
डीसी ने किया अस्पताल व अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण
सरकार को भेज दी गयी है तैयारी की रिपोर्ट
महगामा : महगामा प्रखंड के मोहवारा गांव में 300 सौ बेड के अस्पताल निर्माण तथा लतरिया मौजा के लाल मैदान में अनुमंडल कार्यालय निर्माण का डीसी अरविंद कुुमार ने भौतिक निरीक्षण किया. डीसी के साथ इसीएल महाप्रबंधक संजय कुुमार सिंह तथा प्रबंधक वाइएस यादव भी मौजूद थे. डीसी श्री कुमार ने बताया कि महुुवारा में 300 सौ बेड के अस्पाताल के लिए इसीएल सीएसआर की राशि देगी, जबकि लतरिया मौजा के लाल मैदान में अनुुमंडल कार्यालय खोलने के लिए सरकार का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया है.
जमीन का विवरणी दिये जाने के बाद सरकार की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी है. बताया कि 26 नवंबर को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा आॅन लाइन शिलान्यास किया जायेगा. जिला प्रशासन ने रिपोर्ट भेज दी है. दोनों स्थल के निरीक्षण के बाद डीसी वापस लौटे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




