हनवारा थाना पुलिस ने बालू से लदे पांच ट्रैक्टर को किया जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

हनवारा : हनवारा थाना क्षेत्र के शहीकिता घाट से बालू से लदे पांच ट्रैक्टर को शुक्रवार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. इस मामलें पांच ट्रैक्टर चालकों को भी गिरफ्तार किया है. चालकों में प्रेम कुमार, जनार्दन, मुकेश यादव, लालू यादव व कन्हैया लाल है. हनवारा थाना प्रभारी जोसेफ फ्रांसिस तिर्की ने बताया कि […]
विज्ञापन
हनवारा : हनवारा थाना क्षेत्र के शहीकिता घाट से बालू से लदे पांच ट्रैक्टर को शुक्रवार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. इस मामलें पांच ट्रैक्टर चालकों को भी गिरफ्तार किया है. चालकों में प्रेम कुमार, जनार्दन, मुकेश यादव, लालू यादव व कन्हैया लाल है. हनवारा थाना प्रभारी जोसेफ फ्रांसिस तिर्की ने बताया कि शाहीकित्ता बालू घाट से अवैध बालू उठाव करने की सूचना मिली.
सूचना पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. ट्रैक्टर को थाना में रखा गया है. सभी ट्रैक्टर बिहार के हैं. ट्रैक्टर चालकों को झारखंड लघु खनिज अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. बता दें जिला प्रशासन के रोक के बावजूद इन घाटों से बालू का उठाव चोरी छिपे किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




