52.61 लाख में हुआ बैरियर का डाक

गोड्डा : नगर पंचायत में मंगलवार को शहर के बैरियर शुल्क, प्राइवेट बस स्टैंड, गुदड़ी हाट व पार्किंग के लिए निकाली गयी निविदा के लिए डाक में नोंक झोंक हो गयी. डाक की प्रक्रिया मंगलवार को दोपहर से शुरू हुई. बैरियर शुल्क के डाक को लेकर ही दो पक्ष आपस में उलझ गये. दोनों के […]
गोड्डा : नगर पंचायत में मंगलवार को शहर के बैरियर शुल्क, प्राइवेट बस स्टैंड, गुदड़ी हाट व पार्किंग के लिए निकाली गयी निविदा के लिए डाक में नोंक झोंक हो गयी. डाक की प्रक्रिया मंगलवार को दोपहर से शुरू हुई. बैरियर शुल्क के डाक को लेकर ही दो पक्ष आपस में उलझ गये. दोनों के बीच नोंक-झोंक भी हो गयी.
नोंक-झोंक के बाद नगर थाना की पुलिस ने मामले को संभाला तथा एसडीपीओ अभिषेक कुमार को भी मामले की जानकारी दी. एसडीपीओ श्री कुमार ने नगर पंचायत पहुंचकर मामले की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण ढंग से निविदा कराने का निर्देश तैनात स्टैटिक पुलिस अधिकारियों को दिया. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ तथा फिर से निविदा को सुचारू रूप से चलाया गया. हालांकि किसी प्रकार के मारपीट की घटना निविदा के दौरान नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




