अल्पसंख्यक गांव में फैलेगा उजियारा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन

एमएसडीपी योजना से चार हजार बीपीएल परिवारों को मिलेगा सोलर लाइट कुल चार हजार बीपीएल परिवारों को मिलेगा लाभ महगामा : प्रखंड में एमएसडीपी योजना के तहत अल्पसंख्यक गांव में रौशनी फैलायी जायेगी. एमएसडीपी योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के बीपीएल परिवारों के बीच सोलर लाइट बांटा जायेगा. प्रखंड के कुल चार हजार बीपीएल परिवारों […]
विज्ञापन
एमएसडीपी योजना से चार हजार बीपीएल परिवारों को मिलेगा सोलर लाइट
कुल चार हजार बीपीएल परिवारों को मिलेगा लाभ
महगामा : प्रखंड में एमएसडीपी योजना के तहत अल्पसंख्यक गांव में रौशनी फैलायी जायेगी. एमएसडीपी योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के बीपीएल परिवारों के बीच सोलर लाइट बांटा जायेगा. प्रखंड के कुल चार हजार बीपीएल परिवारों को इसका लाभ मिलेगा. वहीं अल्पसंख्यक क्षेत्र में दो सौ स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी. इसको लेकर प्रखंड स्तर पर बनी कमेटी ने प्रस्ताव लिया. कमेटी के अध्यक्ष प्रमुख मो युनूस, बीडीओ उदय कुमार, बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से सुपरवाइजर कनकलता सिंह, पूर्व मुखिय उम्यिजा भारती आदि थे.
वहीं बैठक में बीडीओ ने बताया कि 2015-16 में आठ करोड़ 66 लाख की लागत से निर्माण किया जायेगा. वहीं इस क्षेत्र में पेयजलापूर्ति के लिये, मदरसा का भवन बनाये जाने, जलमीनार को बनाये जाने, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य उपकेंद्र आदि पर भी इस राशि को खर्च किया जायेगा. महगामा के इंटर काॅलेज में इसी मद से भवन का भी निर्माण किया जायेगा. बैठक में कुछ गांवों को चिह्नित किया गया है जहां जलमीनारों को बनाया जायेगा. प्रखंड के अंजना, हीरकहरिया, मंसूरा आदि गांवों में जलमीनार लगाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




