प्रेस वार्ता. पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा

Published at :17 Jan 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेस वार्ता. पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा

आठ फरवरी को होगा विरोध-प्रदर्शन कार्ड निर्माण में व्यापक अनियमितता पर होगा प्रदर्शन 15 दिनों में नहीं हुआ सुधार, तो करेंगे व्यवस्था ठप्प : प्रदीप गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधायक सह झाविमो के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव ने शनिवार को अपने आवास में पत्रकार वार्ता की. इस दौरान श्री यादव ने जिले में राशन कार्ड बनाने […]

विज्ञापन

आठ फरवरी को होगा विरोध-प्रदर्शन

कार्ड निर्माण में व्यापक अनियमितता पर होगा प्रदर्शन
15 दिनों में नहीं हुआ सुधार, तो करेंगे व्यवस्था ठप्प : प्रदीप
गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधायक सह झाविमो के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव ने शनिवार को अपने आवास में पत्रकार वार्ता की. इस दौरान श्री यादव ने जिले में राशन कार्ड बनाने में व्यापक अनियमितता का आरोप लगाया है. कहा कि ऐसे लोग जो कार्ड के योग्य भी नहीं है उसे भी कार्ड दे दिया गया है. और जिन्हें मिलना चाहिए था उनके नाम बाहर निकाल दिया गया. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आच्छादित नहीं होने वाले ऐसे लोगों को जो लाभ मिला है उस पर व्यापक सुधार के लिए पार्टी की ओर से 15 दिनों का समय दिया जा रहा है.
इस पर यदि सुधार नहीं हुआ तो पार्टी की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा. श्री यादव ने कहा कि आठ फरवरी को कार्ड संबंधी मामले को लेकर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा. प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर इसको लेकर लगातार बैठक कर आवश्यक रूप-रेखा तैयार की जायेगी. श्री यादव ने बताया कि आंदोलन के दिन जिले के सभी ऐसे लाभुक जिसका नाम कार्ड की सूची से हटा दिया गया है वे प्रदर्शन मे शामिल रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola