कागज पर ही बनायी गयी चयन कमेटी

Published at :12 Jan 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
कागज पर ही बनायी गयी चयन कमेटी

गोड्डा : गांव-गांव में योजना बनाओ अभियान को लेकर जहां प्रखंड स्तर पर कार्यशाला का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर योजना बनाओ अभियान को लेकर गांव स्तर पर बनाये जाने वाले सदस्यों की ही अनदेखी का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर जमनी पहाड़पुर पंचायत के मुखिया […]

विज्ञापन

गोड्डा : गांव-गांव में योजना बनाओ अभियान को लेकर जहां प्रखंड स्तर पर कार्यशाला का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर योजना बनाओ अभियान को लेकर गांव स्तर पर बनाये जाने वाले सदस्यों की ही अनदेखी का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर जमनी पहाड़पुर पंचायत के मुखिया लोबिन यादव सहित वार्ड सदस्यों ने डीसी से शिकायत की है.

समाहरणालय पहुंच कर पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि योजना बनाओ अभियान को लेकर पंचायत भवन में ग्राम सभा किया गया था. इसके बाद ही पंचायत में योजना बनाओ अभियान को लेकर कमेटी बना दी गयी. शिकायत करने पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि रोजगार सेवक व पंचायत सेवक द्वारा बगैर सूचना के ही ग्राम सभा की गयी.

इस कमेटी में न तो मुखिया को रखा गया और न ही वार्ड प्रतिनिधियों को. मुखिया ने बताया कि पिछले कई वर्षों से पंचायत सेवक व रोजगार सेवक द्वारा बगैर जनभागीदारी के ही ग्राम सभा कागज पर किया जाता है. बताया कि जब जिला मुख्यालय से सटे पंचायत में ही योजना बनाओ अभियान का यह हाल है तो सुंदरपहाड़ी व बोआरीजोर सुदूरवर्ती प्रखंडों के बारे में कुछ कहना ही व्यर्थ है. शिकायत करने पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola