गोड्डा टाइटंस ने सहारा वारियर्स को हराया

गोड्डा : दो दिनों से गांधी मैदान में जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित गोड्डा प्रीमियर लीग को लेकर उमंग परवान पर है. गुरुवार को खेले गये दो मैचों में पहले मैच में ब्लॉक मुंडा टीम व गोड्डा टाइगर टीम के बीच मुकाबला खेला गया. पहले बल्लेबाजी कर ब्लॉक मुंडा ने 20 ऑवर में […]
गोड्डा : दो दिनों से गांधी मैदान में जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित गोड्डा प्रीमियर लीग को लेकर उमंग परवान पर है. गुरुवार को खेले गये दो मैचों में पहले मैच में ब्लॉक मुंडा टीम व गोड्डा टाइगर टीम के बीच मुकाबला खेला गया. पहले बल्लेबाजी कर ब्लॉक मुंडा ने 20 ऑवर में 6 विकेट खोकर 144 रन बनाये.
बाद में लक्ष्य का पीछा करते हुए गोड्डा टाइगर की टीम 19.2 ऑवर में पांच विकेट के नुकसान पर 147 रन बना कर पांच विकेट से मैच जीत लिया. बल्लेबाज गौतम कुमार ने 52 रन, सुमीत कुमार ने 21 रन, शेखर शर्मा ने 59 रन, रोशन ने 22 रन बनाया. गेंदबाज सिंधू ने 2, शाहरूख ने 2, गोविंदा ने दो व रतन ने एक विकेट चटकाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




