प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

Published at :31 Dec 2015 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

बोआरीजोर : बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष राशन से वंचित लाभुकों ने जोरदार प्रदर्शन किया. लीलीतरी टू पंचायत के बभनिया गांव से पहुंचे दर्जनों लाभुकों ने प्रशासन से राशन कार्ड मुहैया कराने की मांग की. मौके पर लाभुकों ने बताया कि बभनिया गांव के 35 लाभुकों को अब तक राशन कार्ड नहीं मिल पाया […]

विज्ञापन
बोआरीजोर : बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष राशन से वंचित लाभुकों ने जोरदार प्रदर्शन किया. लीलीतरी टू पंचायत के बभनिया गांव से पहुंचे दर्जनों लाभुकों ने प्रशासन से राशन कार्ड मुहैया कराने की मांग की.
मौके पर लाभुकों ने बताया कि बभनिया गांव के 35 लाभुकों को अब तक राशन कार्ड नहीं मिल पाया है.इस कारण इन लाभुकों को अनाज व केरोसिन नहीं मिल पा रहा है. इसमे ऐसे कई लाभुक हैं जिनका पहले लाल कार्ड था. पहले अनाज मिलता था. प्रदर्शन के बाद लाभुकों ने एमओ को एक ज्ञापन सौंप कर अविलंब राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की. इस संबंध में एमओ विनोद पांडेय ने बताया कि राशन कार्ड जिला से आने के बाद उपलब्ध करा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola