साइनिंग क्लब का टूर्नामेंट पर कब्जा

Updated at :01 Nov 2013 3:21 AM
विज्ञापन
साइनिंग क्लब का टूर्नामेंट पर कब्जा

गोड्डा : सदर प्रखंड के जमनी पहाड़पुर खेल मैदान में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन गुरुवार को हुआ. फाइनल मुकाबले में साइनिंग क्लब ने धौनी धमाल को हरा कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया. टॉस जीत कर धौनी धमाल की टीम ने क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए साइनिंग 17.4 ओवर में सभी […]

विज्ञापन

गोड्डा : सदर प्रखंड के जमनी पहाड़पुर खेल मैदान में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन गुरुवार को हुआ. फाइनल मुकाबले में साइनिंग क्लब ने धौनी धमाल को हरा कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया.

टॉस जीत कर धौनी धमाल की टीम ने क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए साइनिंग 17.4 ओवर में सभी विकेट खो कर 96 रन बनाये. लक्ष्य का पिछा करने करने उतरी धौनी धमाल की टीम 14.1 ओवर में 63 रन पर सिमट गयी और साइनिंग टीम ने 28 रनों से मैच जीत लिया.

जिला क्रिकेट संघ सचिव रंजन कुमार ने विजेता उप विजेता टीम को वार्ड पार्षद रितेश कुमार, प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ने कप देकर पुरस्कृत किया. मैन ऑफ सीरीज मैन ऑफ मैच ऋषि कुमार को दिया गया. मौके पर अध्यक्ष राहुल कुमार, गौतम कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola