सर्पदंश से मोलनाकिता के बालक की मौत

गोड्डा : अगर समय रहते ही बालक सदर अस्पताल में इलाज के लिये पहुंच जाता तो शायद बालक असमय काल के गाल में समाने से बच जाता. सदर प्रखंड क्षेत्र के मोलनाकिता गांव से पहुंचे सर्प दंश पीड़ित विपीन मंडल (12 वर्ष) को सोमवार की सुबह 10:20 बजे गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया. […]
गोड्डा : अगर समय रहते ही बालक सदर अस्पताल में इलाज के लिये पहुंच जाता तो शायद बालक असमय काल के गाल में समाने से बच जाता. सदर प्रखंड क्षेत्र के मोलनाकिता गांव से पहुंचे सर्प दंश पीड़ित विपीन मंडल (12 वर्ष) को सोमवार की सुबह 10:20 बजे गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया.
लेकिन 10:35 में बालक ने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार विपीन को सुबह के वक्त घर में ही सांप ने डस लिया था. पिता भीषण मंडल ने बताया कि पहले विपीन को परासी विषहरी स्थान झाड़-फूंक कराने के लिये ले गये. इसके बाद भी विपीन की हालत बिगड़ती चली गयी. परासी से फिर अस्पताल इलाज के लिये लाया गया था.
गंभीर स्थिति में बालक को अस्पताल लाया गया था. सर्पदंश रोगी के लिये दवा अस्पताल में उपलब्ध है.
-मुकेश कुमार, मैनेजर सदर अस्पताल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










