महगामा-पीरपैंती व गोड्डा-देवदांड मार्ग पर अलग-अलग हादसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Aug 2015 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

महगामा : महगामा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर सोमवार तड़के अज्ञात वाहन के चपेट में आ कर वृद्ध की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वृद्ध शिवपूजन भगत अपनी साइकिल से पूजा के लिये फूल लेने जा रहा था. इसी क्रम में केंचुआ चौक से तेज रफ्तार से मोहनपुर की ओर जा रहे ट्रक चालक ने वृद्ध […]
विज्ञापन
महगामा : महगामा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर सोमवार तड़के अज्ञात वाहन के चपेट में आ कर वृद्ध की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वृद्ध शिवपूजन भगत अपनी साइकिल से पूजा के लिये फूल लेने जा रहा था.
इसी क्रम में केंचुआ चौक से तेज रफ्तार से मोहनपुर की ओर जा रहे ट्रक चालक ने वृद्ध को कु चल दिया. दुर्घटनास्थल पर ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया. हालांकि आस-पास के जुटे ग्रामीणों व परिजनों ने वृद्ध को महगामा के रेफरल अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सक ने जांच कर वृद्ध को मृत घोषित कर दिया.
ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने केंचुआ चौक से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप व बजरंगबली मंदिर के बीच शव को रख कर सड़क जाम कर दिया. जाम कर रहे ग्रामीण गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ढ़ंग से वाहन चलाने पर रोक लगाने व धक्का मारने वाले ट्रक को जब्त करने और चालक पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे.
सूचना मिलते ही महगामा थाना के एसआइ रामलाल टुडू जाम स्थल पर पहुंचे व ग्रामीणों को समझा कर जाम हटवाया. थाना प्रभारी हरिनारायण सिंह ने महगामा रेफरल अस्पताल जा कर परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










