अगलगी में तीन घर राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Mar 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

पथरगामा : प्रखंड के बाबुपुर बनवर्सी गांव में शनिवार को अगलगी की घटना में तीन घर जल कर राख हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे आग लगने से रामविलास पंजा, गोपी पंजा, शिवकुमार पंजा का घर जल गया. अगलगी की इस घटना में हजारों की क्षति हुई है. हालांकि […]
विज्ञापन
पथरगामा : प्रखंड के बाबुपुर बनवर्सी गांव में शनिवार को अगलगी की घटना में तीन घर जल कर राख हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे आग लगने से रामविलास पंजा, गोपी पंजा, शिवकुमार पंजा का घर जल गया. अगलगी की इस घटना में हजारों की क्षति हुई है. हालांकि अगलगी की घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
घटना की सूचना पाकर पीड़ित परिवार में मुखिया कर्ण सिंह 10-10 किलो अनाज, पांच-पांच किलो आलू, तीन-तीन किलो दाल मदद स्वरूप दिया. उपमुखिया अनिल यादव द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग किया गया. इधर, पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया कि घटना के बाद से अब तक अंचल की ओर से मुआवजा नहीं दिया गया है. इधर, बीडीओ पायल राज ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा की कार्रवाई की जायेगी. अंचल कर्मचारी से घटना की जांच करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










