राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह को लेकर प्रशासन ने दिखायी सख्ती

गोड्डा: राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह को लेकर जिला परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन ने सोमवार को संयुक्त अभियान चला कर दो पहिया वाहन चालकों से जुर्माना वसूला. बगैर हेलमेट व कागजात के चल रहे वाहन चालकों को नगर थाना के समक्ष जांच कर जुर्माना वसूला गया. एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में नगर थाना की पुलिस […]
गोड्डा: राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह को लेकर जिला परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन ने सोमवार को संयुक्त अभियान चला कर दो पहिया वाहन चालकों से जुर्माना वसूला.
बगैर हेलमेट व कागजात के चल रहे वाहन चालकों को नगर थाना के समक्ष जांच कर जुर्माना वसूला गया. एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में नगर थाना की पुलिस ने बगैर हेलमेट के चल रहे वाहन चालकों को पकड़ा. इस दौरान पुलिस ने सभी वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिये. इस अभियान से जिला परिवहन विभाग को 12 हजार रुपये की राजस्व की प्राप्ति हुई है. इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय, प्रभारी नगर थाना प्रभारी मनोहर कुरमाली सहित अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










