दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के असनबन्ना गांव में आदिवासी विवाहिता ने राजमिस्त्री मलिक अंसारी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि वह घर में अकेली थी. इसी दौरान जामु झरना गांव निवासी आरोपित ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने इस संबंध में थाना कांड संख्या 12/13 के तहत प्राथमिकी दर्ज […]
बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के असनबन्ना गांव में आदिवासी विवाहिता ने राजमिस्त्री मलिक अंसारी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि वह घर में अकेली थी.
इसी दौरान जामु झरना गांव निवासी आरोपित ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने इस संबंध में थाना कांड संख्या 12/13 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया. आरोपित मलिक ने पुलिस के समक्ष कहा कि महिला द्वारा वेबजह फंसाया जा रहा है. आठ दिन पूर्व महिला के घर के गोहाल में कार्य कर नाद बनाये थे.
200 रुपया मांगने पर उसने फंसा दिया. थाना प्रभारी तुकाराम खालको ने कहा कि पीड़िता के बयान पर रेप का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










