महुआ बथान पहाड़ी पर वन विभाग बनायेगा वाच टावर

बोआरीजोर. बोआरीजोर वन क्षेत्र के महुआ बथान पहाड़ी पर वन विभाग वाच टावर बनाने की तैयारी में जुट गया है. सोमवार को विभाग के कार्यालय में रेंजर रामचंद्र पासवान ने जानकारी में बताया कि वन विभाग द्वारा चार लाख की लागत से बीस फीट ऊंचा वाच टावर महुआ बथान के पहाड़ी क्षेत्र में बनने की […]
बोआरीजोर. बोआरीजोर वन क्षेत्र के महुआ बथान पहाड़ी पर वन विभाग वाच टावर बनाने की तैयारी में जुट गया है. सोमवार को विभाग के कार्यालय में रेंजर रामचंद्र पासवान ने जानकारी में बताया कि वन विभाग द्वारा चार लाख की लागत से बीस फीट ऊंचा वाच टावर महुआ बथान के पहाड़ी क्षेत्र में बनने की प्रक्रिया चल रही है.
जनवरी के प्रथम सप्ताह में टावर बनना प्रारंभ हो जायेगा. रेंजर श्री पासवान ने बताया कि टावर बनने से बोआरीजोर वन क्षेत्र में झुंड से बिछड़े हाथियों की निगरानी किया जा सकता है. यह पता चल पायेगा कि जंगल क्षेत्र में हाथी किस स्थान पर डेरा जमाये हुए हैं. रेंजर श्री पासवान ने जानकारी मंे बताया कि टावर से जंगल क्षेत्र में रहने वाले जानवर को भी आसानी से देखा जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










