गोड्डा : डायन बिसाही के आरोप में दिव्यांग का सिर मुंडवा कर गांव में नंगा घुमाया

Updated:
विज्ञापन

ठाकुरगंगटी : ठाकुरगंगटी प्रखंड स्थित मिश्रगंगटी पंचायत के चजोरा गांव में लोगों ने डायन बिसाही का आरोप लगा कर दिव्यांग का सिर मुंड कर और नंगा कर पूरे गांव में घुमाया. दिव्यांग की बुरी तरह से पिटाई भी की गयी. इस मामले में ठाकुरगंगटी थाना को सूचना दी गयी है. पीड़ित ने आवेदन देकर न्याय […]

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी : ठाकुरगंगटी प्रखंड स्थित मिश्रगंगटी पंचायत के चजोरा गांव में लोगों ने डायन बिसाही का आरोप लगा कर दिव्यांग का सिर मुंड कर और नंगा कर पूरे गांव में घुमाया. दिव्यांग की बुरी तरह से पिटाई भी की गयी. इस मामले में ठाकुरगंगटी थाना को सूचना दी गयी है. पीड़ित ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. घटना गुरुवार की बतायी जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के मिश्रगंगटी पंचायत के चजोरा (सदर गंगटी) गांव में दिव्यांग सुबोध मंडल को डायन बता कर मारपीट कर की गयी. दिव्यांग सुबोध मंडल ने थाना में आवेदन देकर गांव के सतीश यादव, सत्तन यादव, भूमेश्वर यादव, सुबोध यादव, मुकेश यादव पर उसने कमरे में बंद कर मैला पिलाने का भी आरोप लगाया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola