अधिक शराब पीने से अधेड़ की मौत परगोडिह के पास से मिला शव देवदांड़ की पुलिस जुटी जांच में
Updated at : 29 Aug 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : देवदांड़ थाना क्षेत्र के परगोडिह के पास एक अधेड़ की लाश बरामद की गयी है. मृतक का नाम अर्जुन रविदास (55 वर्ष) है. लाश की जानकारी मंगलवार सुबह प्राप्त हुई. जिसके बाद इसकी जानकारी देवदांड़ थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मंगलवार को ही शव बरामद कर लिया. वहीं देवदांड़ थाना […]
विज्ञापन
गोड्डा : देवदांड़ थाना क्षेत्र के परगोडिह के पास एक अधेड़ की लाश बरामद की गयी है. मृतक का नाम अर्जुन रविदास (55 वर्ष) है.
लाश की जानकारी मंगलवार सुबह प्राप्त हुई. जिसके बाद इसकी जानकारी देवदांड़ थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मंगलवार को ही शव बरामद कर लिया. वहीं देवदांड़ थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक अत्यधिक नशे में था. मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के पुत्र सहदेव दास ने मौत के कारणों को लेकर किसी पर कोई शक नहीं किया है. पुलिस के समक्ष परिजनों ने अपना बयान भी दर्ज करा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




