तेलिया नदी पर पुल निर्माण की मांग

Updated at : 03 Jun 2014 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
तेलिया नदी पर पुल निर्माण की मांग

बसंतराय : बसंतराय प्रखंड के ग्राम रनसी व चैंगई के बीच तेलिया नदी पर जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू करने की मांग ग्रामीणों ने की है. ग्रामीणों ने कहा कि नदी पर पुल नहीं होने से बेलडीहा पंचायत के साथ-साथ कई गांवों के ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ […]

विज्ञापन

बसंतराय : बसंतराय प्रखंड के ग्राम रनसी व चैंगई के बीच तेलिया नदी पर जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू करने की मांग ग्रामीणों ने की है. ग्रामीणों ने कहा कि नदी पर पुल नहीं होने से बेलडीहा पंचायत के साथ-साथ कई गांवों के ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

यह मुख्य पथ बसंतराय से गोपीचक, बरसा, बेलडीहा, हनवारा को सीधे जोड़ती है. पुल बन जाने से कई गांवों को ग्रामीणों को फायदा होगा. पुल निर्माण कार्य को लेकर छह मार्च 2014 को तीन करोड़ 27 लाख 25 हजार 828 रुपया में टेंडर हुआ था. लेकिन विभाग की लापरवाही से आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया गया. पुल निर्माण को लेकर किसी भी जनप्रतिनिधियों ने उत्साह नहीं दिखाया. पुल निर्माण को लेकर कई बार आवेदन भी विभाग के अधिकारियों को दिया गया. बावजूद इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं हो पायी हैं. ग्रामीणों ने उपायुक्त से पुल निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola