स्कॉर्पियो सवार युवकों को पीटा, एक गंभीर

गोड्डा : ऑटो चालक से मामूली विवाद में स्कॉपियो सवार युवकों को एयरगन दिखाना काफी महंगा पड़ा. गुस्साये ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो सवार युवकों की जमकर पिटाई कर दी. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डॉक्टरों ने धनबाद रेफर कर दिया. घायल पुष्कर तिवारी विशुनपुर धनबाद का रहने वाला बताया जाता […]
गोड्डा : ऑटो चालक से मामूली विवाद में स्कॉपियो सवार युवकों को एयरगन दिखाना काफी महंगा पड़ा. गुस्साये ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो सवार युवकों की जमकर पिटाई कर दी. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डॉक्टरों ने धनबाद रेफर कर दिया. घायल पुष्कर तिवारी विशुनपुर धनबाद का रहने वाला बताया जाता है.
जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के पांडुबथान गांव के पास शुक्रवार की शाम एक काले रंग की स्कॉर्पियो (जे एच 10 बी जे 0028) पर सवार युवकाें की ऑटाे चालक से बकझक हो गयी. इस पर स्कॉर्पियो से उतरकर युवकों ने ऑटो चालक को जुर्माना भरने को कहा. इतने में एक युवक अभिराज सिंह ने गाड़ी से डंडा निकाल कर आॅटो के शीशे पर मार दिया, जिससे उसका शीशा टूट गया. आॅटो चालक ने इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी. इस पर गांव के लोग जुट गये और स्कॉर्पियो सवार युवकों से बकझक होने लगी. तभी स्कॉर्पियो सवार युवक एयरगन निकाल कर चमकाने लगा. इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये और लाठी-डंडे से युवकों की पिटाई कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




