सीमरातरी घाट से हो रहा बालू का उठाव

Updated at : 07 Mar 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
सीमरातरी घाट से हो रहा बालू का उठाव

गोड्डा : जिला मुख्यालय से महज चार किमी दूर सीमरातरी घाट से अवैध तरीके से अनवरत बालू का उठाव किया जा रहा है. इसकी जानकारी प्रशासन, पुलिस व खनन विभाग को नहीं है. दिन-रात बेरोकटोक बालू का उठाव किया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि दिन में ज्यादातर समय ट्रैक्टर से बालू उठाव कर […]

विज्ञापन

गोड्डा : जिला मुख्यालय से महज चार किमी दूर सीमरातरी घाट से अवैध तरीके से अनवरत बालू का उठाव किया जा रहा है. इसकी जानकारी प्रशासन, पुलिस व खनन विभाग को नहीं है. दिन-रात बेरोकटोक बालू का उठाव किया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि दिन में ज्यादातर समय ट्रैक्टर से बालू उठाव कर सीमरातरी पुल के बगल में डंप किया जाता है. शाम होने के बाद हाइवा या ट्रक से बालू को बिहार व अन्य क्षेत्रों में ले जाया जाता है. बालू माफिया की देखरेख में ट्रैक्टर चालक बालू डंप कर रहे हैं. इस धंधे के कारोबारी मालामाल हो रहे हैं.

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि लगातार बालू के दोहन होने के कारण नदी का जल स्तर नीचे चला गया है. अब तो चुआं खोदने के बाद भी पानी नहीं मिल पा रहा है. पहले सीमरातरी घाट में पानी की किल्लत नहीं होती थी. लेकिन अब बालू खनन के कारण ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हो पा रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन व खनन विभाग से सीमरातरी घाट से अवैध तरीके से हो रहे बालू उठाव पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola