विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म

बसंतराय : बसंतराय थाना में बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के जहाजकित्ता गांव की 18 वर्षीय विवाहिता ने अगुआ कर दो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का अारोप लगाया है. पुलिस के समक्ष फर्द बयान पर थाना 67/17 के तहत सामूहिक दुष्कर्म को लेकर बाघाकोल निवासी मो साबान आलम पे0 रूस्तम व एक अज्ञात के खिलाफ […]
बसंतराय : बसंतराय थाना में बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के जहाजकित्ता गांव की 18 वर्षीय विवाहिता ने अगुआ कर दो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का अारोप लगाया है. पुलिस के समक्ष फर्द बयान पर थाना 67/17 के तहत सामूहिक दुष्कर्म को लेकर बाघाकोल निवासी मो साबान आलम पे0 रूस्तम व एक अज्ञात के खिलाफ कांड दर्ज किया गया है. पीड़िता ने आरोप लगाते हुये अपने फर्द बयान में बताया कि मंगलवार की शांम सात बजे गांव के पूरब के बहियार गयी थी.
वक्त मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पीड़िता को मोटरसाइकिल पर उठा लिया. दोनों के चेहरे पर पट्टी लगी थी. पीड़िता ने एक की पहचान बाघाकोल के मो0 साबान आलम के रूप में किया. पीड़िता को अगुआ कर भागलपुर ले जाकर एक कमरे में बारी बारी से रात भर दुष्कर्म की घटना को आरोपितों ने अंजाम दिया. सुबह के वक्त जब आरोपित चाय पीने निकला तो मौके का फायदा उठाकर वह भाग कर बसंतराय अपने घर जहाजकित्ता पहुंची. परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी के बाद बसंतराय थाना में आकर मामला दर्ज कराया. पीड़िता की शादी दो माह पहले ही हुयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




