डूबने से बच्ची की मौत

Updated at : 05 Sep 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
डूबने से बच्ची की मौत

बसंतराय : बसंतराय में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतक बच्ची का नाम नुरजहां खातून है. मसोमात शबनम की बेटी है. मृतक बाघाकोल पंचायत की है. पास के ही सुंदर नदी मे नहाने गयी थी. इसी बीच नदी में डूबने से जान चली गयी. साढ़े चार बजे बच्ची नहाने गयी थी. […]

विज्ञापन

बसंतराय : बसंतराय में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतक बच्ची का नाम नुरजहां खातून है. मसोमात शबनम की बेटी है. मृतक बाघाकोल पंचायत की है. पास के ही सुंदर नदी मे नहाने गयी थी. इसी बीच नदी में डूबने से जान चली गयी. साढ़े चार बजे बच्ची नहाने गयी थी. डूबने की सूचना गांव के लोगों को तकरीबन पांच बजे मिली.

शव की खोजबीन की गयी. नदी से शव को बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस को शव की सूचना दी गयी. बच्ची के पिता अब्बास की मौत पूर्व में ही हो चुकी है. मां लालन पोषण करती थी. मसोमात शबनम को आठ वर्ष की एक बेटी है. पुलिस को जानकारी होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने की तैयारी में जुटी थी. थाना प्रभारी बालकेश्वर सिंह ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola