गोड्डा के ऋतिक ने कनामो पर्वत के शिखर पर लहराया तिरंगा

गोड्डा : गोड्डा के ऋतिक राज ने 16,600 फीट ऊंचे कनामो पर्वत के शिखर पर 15 अगस्त को तिरंगा लहरा कर पर्वतारोहण के इतिहास में नया आयाम लिखने का काम किया है. हिमाचल प्रदेश के इस ऊंचे पर्वत के शिखर पर पहुंचने में ऋतिक व उसकी टीम को पूरे नौ दिन का समय लगा. इनकी […]
गोड्डा : गोड्डा के ऋतिक राज ने 16,600 फीट ऊंचे कनामो पर्वत के शिखर पर 15 अगस्त को तिरंगा लहरा कर पर्वतारोहण के इतिहास में नया आयाम लिखने का काम किया है. हिमाचल प्रदेश के इस ऊंचे पर्वत के शिखर पर पहुंचने में ऋतिक व उसकी टीम को पूरे नौ दिन का समय लगा. इनकी टीम में कुल दस पर्वतारोही थे.
ऋतिक के इस उपलब्धि पर उनके परिजन फूले नहीं समा रहे. पिता सुनील प्रसाद यादव अपने बेटे पर गर्व कर रहे हैं. वह गोड्डा शहर के लोहिया नगर का रहने वाला है. बताया जाता है कि ऋतिक ने टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के बछेंद्री पाल के ग्रुप में शमिल होकर दस सदस्यों के साथ बीते छह अगस्त से पर्वतारोहण शुरू किया था. यह पहला मौका है जब गोड्डा के किसी युवक ने कनामो पर्वत की शिखर पर तिरंगा लहराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




