जवानों व पदाधिकारियों के तैनाती की तैयारी पूरी

गोड्डा : ईद को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है. शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिये जिला प्रशासन द्वारा जिले में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 90 पोस्ट पर पुलिस बल व दंडाधिकारी लगाये गये हैं. शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिये ही जिला […]
गोड्डा : ईद को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है. शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिये जिला प्रशासन द्वारा जिले में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 90 पोस्ट पर पुलिस बल व दंडाधिकारी लगाये गये हैं. शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिये ही जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बना दिया गया है. चौबीस घंटे रिपोर्ट करने को कहा गया है. नियंत्रण कक्ष को भी प्रत्येक थाना प्रभारियों से दो दो घंटे में रिपोर्ट लेने का निर्देश वरीय अधिकारियों ने दिया है. ईद के दिन शराब दुकान में ताला लटकेगा. साथ ही प्रतिबंधित मांस के प्रयोग पर भी रोक लगाये जाने का अनुपालन पूरा करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




