पत्नी का हत्यारोपी सीआरपीएफ जवान ने किया सरेंडर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2016 8:14 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : जमुआ थाना इलाके दोनवाटांड़ की विवाहित विनिता देवी की हत्या के आरोपी पति सीआरपीएफ जवान सिकंदर कुमार ने बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी बीबी गौतम की अदालत में सरेंडर कर दिया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया. हालांकि सिकंदर के कोर्ट में सरेंडर करने की सूचना जमुआ पुलिस को […]
विज्ञापन
गिरिडीह : जमुआ थाना इलाके दोनवाटांड़ की विवाहित विनिता देवी की हत्या के आरोपी पति सीआरपीएफ जवान सिकंदर कुमार ने बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी बीबी गौतम की अदालत में सरेंडर कर दिया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया. हालांकि सिकंदर के कोर्ट में सरेंडर करने की सूचना जमुआ पुलिस को मिल चुकी थी. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद दल-बल के साथ गिरिडीह कोर्ट परिसर के बाहर जमे हुए थे. आत्मसमर्पण करने से पूर्व सिकंदर ने कहा कि उसके परिवार के सदस्यों पर लगाया गया हत्या का आरोप बेबुनियाद है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पानी में डूबने से मौत होने की बात कही गयी है. मायके जाने के बात पर उसकी पत्नी के साथ थोड़ी बहुत कहासुनी हुई थी. इसके बाद वह घर से जिद करके निकल गयी. उन्होंने कहा कि उसके व उसके परिवार को जमीन विवाद के कारण फंसाया जा रहा है. यहां बता दें कि 24 नवंबर से लापता विनिता देवी का शव पिछले दिनों कुआं से बरामद किया गया थ. विनिता के पिता द्वारा उसके पति समेत ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था. जमुआ पुलिस पूर्व में मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










