बेंगाबाद में चोरों का आतंक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 7:23 AM

विज्ञापन

बेंगाबाद : प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है. दुकानों, गुमटियों और घरों को निशाना बना रहे हैं. मंगलवार की रात को चोरों ने छोटकी खरगडीहा-पारडीह मुख्य पथ किनारे स्थित छोटकी खरगडीहा निवासी लंबू मिस्त्री, गोबरीडीह निवासी रमेश यादव, नइटांड़ के शेख की गुमटी व बेंगाबाद ब्लाॅक परिसर में बिशुनदेव […]

विज्ञापन
बेंगाबाद : प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है. दुकानों, गुमटियों और घरों को निशाना बना रहे हैं. मंगलवार की रात को चोरों ने छोटकी खरगडीहा-पारडीह मुख्य पथ किनारे स्थित छोटकी खरगडीहा निवासी लंबू मिस्त्री, गोबरीडीह निवासी रमेश यादव, नइटांड़ के शेख की गुमटी व बेंगाबाद ब्लाॅक परिसर में बिशुनदेव राय के गुमटी का लॉकर तोडकर नगदी समेत हजारों रुपये की संपत्ति ले उड़े.
वहीं दो दिन पूर्व गमतरिया गांव से दो घरों में चोरी की घटना घटी थी. वहीं खुटरीबाद की एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गयी थी, हालांकि इन घटनाओं को ले भुक्तभोगियों ने थाना में आवेदन नहीं दिया है. हालांकि शाम ढलने के बाद लगातार हो रही घटना से ग्रामीणों में दहशत है. इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं मिली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola