चाइल्ड हेल्पलाइन ने रोकी नाबालिग की शादी

Updated at :12 May 2018 3:22 AM
विज्ञापन
चाइल्ड हेल्पलाइन ने रोकी नाबालिग की शादी

गांडेय : घर में शादी की तैयारी चल रही थी, रात को बरात आनेवाली थी. इसी बीच चाइल्ड हेल्पलाइन पर नाबालिग की शादी की सूचना पर बाल संरक्षण पदाधिकारियों ने शादी रुकवायी. मामला गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत झरघट्टा पंचायत का है. यहां की एक नाबालिग लड़की की शादी देवरी के बांसडीह में तय की गयी […]

विज्ञापन

गांडेय : घर में शादी की तैयारी चल रही थी, रात को बरात आनेवाली थी. इसी बीच चाइल्ड हेल्पलाइन पर नाबालिग की शादी की सूचना पर बाल संरक्षण पदाधिकारियों ने शादी रुकवायी. मामला गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत झरघट्टा पंचायत का है. यहां की एक नाबालिग लड़की की शादी देवरी के बांसडीह में तय की गयी थी. शुक्रवार को शादी की तिथि तय थी, घर में रस्में निभायी जा रही थीं. इसी क्रम में नाबालिग के किसी रिश्तेदार ने बाल संरक्षण समिति के चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सूचना दी. सूचना पर प्रखंड स्तर पर बाल संरक्षण पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रशासनिक पदाधिकारी गांव पहुंचे.

नाबालिग के परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणाम और कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी. इसके बाद टीम लड़की को अपने संरक्षण में बाल कल्याण समिति गिरिडीह ले गयी. इस दौरान बीडीओ प्रभाकर मिर्धा व थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने नाबालिग के अभिभावकों को थाना बुलवाया और 18 साल के बाद शादी करने संबंधी बांड भरवाया.

मौके पर गांडेय प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने नाबालिग छात्रा के अविभावक को प्रशासनिक स्तर पर नाबालिग पुत्री को कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन कराकर शिक्षा दिलाने का आश्वासन दिया.
गांडेय
बीडीओ व थाना प्रभारी के समक्ष परिजनों ने भरा बांड
18 साल पूरा होने के बाद ही शादी करने की दी हिदायत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola