जब फायर बिग्रेड से छूटने लगे रंग

गढ़वा : होली पर्व के अवसर पर गढ़वा के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा रंग से सराबोर हो सड़कों पर उतर करहोली खेली. एसपी साहब अपने आवास से फायर ब्रिगेड के टंकी में रंग घोल कर पैदल ही अपनी टोली के साथ सड़कों पर उतर आये. पुलिस लाइन से निकल कर चिनिया रोड होते हुए […]
गढ़वा : होली पर्व के अवसर पर गढ़वा के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा रंग से सराबोर हो सड़कों पर उतर करहोली खेली. एसपी साहब अपने आवास से फायर ब्रिगेड के टंकी में रंग घोल कर पैदल ही अपनी टोली के साथ सड़कों पर उतर आये. पुलिस लाइन से निकल कर चिनिया रोड होते हुए मुख्य मार्ग एनएच 75 पर आये. यहां से रंका मोड़, मेन रोड होते मझिआंव मोड़ पहुंचे.
इस दौरान रास्ते में श्री झा एक ओर सड़कों पर आम लोगों को रंगों से सराबोर करते रहे, वहीं फायर बिग्रेड वाहन पर सवार उनके सहयोगी राहगीरों को रंगों से भिंगोते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










