भालू के हमले से घायल

Published at :31 May 2016 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
भालू के हमले से घायल

भंडरिया(गढ़वा) : भंडरिया थाना क्षेत्र के पौरो निवासी सीताराम सिंह के 28 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह को सोमवार की सुबह तेंदु पत्ता तोड़ने के क्रम में भालू ने हमला कर घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह सोमवार के अहले सुबह पत्नी के साथ गांव केजंगल में तेंदु पत्ता तोड़ने गया था. इसी दौरान […]

विज्ञापन
भंडरिया(गढ़वा) : भंडरिया थाना क्षेत्र के पौरो निवासी सीताराम सिंह के 28 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह को सोमवार की सुबह तेंदु पत्ता तोड़ने के क्रम में भालू ने हमला कर घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह सोमवार के अहले सुबह पत्नी के साथ गांव केजंगल में तेंदु पत्ता तोड़ने गया था.
इसी दौरान दो भालुओं ने एक साथ सुरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया. बगल में पत्ती तोड़ रही पत्नी के शोर मचाने के बाद आसपास के ग्रामीण सुरेंद्र सिंह को भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola