संगठन की एकजुटता ही हमारी पहचान

Updated at :29 Nov 2013 3:29 AM
विज्ञापन
संगठन की एकजुटता ही हमारी पहचान

जदयू महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष ने संगठन में गुटबाजी से किया इनकार गढ़वा : जनता दल यूनाइटेड महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष कंचन केसरी ने गढ़वा जिले में पार्टी द्वारा गुटबाजी के आरोप को इनकार करते हुए कहा है कि वे संगठन को जोड़ने में विश्वास करती हैं. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उन्होंने […]

विज्ञापन

जदयू महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष ने संगठन में गुटबाजी से किया इनकार

गढ़वा : जनता दल यूनाइटेड महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष कंचन केसरी ने गढ़वा जिले में पार्टी द्वारा गुटबाजी के आरोप को इनकार करते हुए कहा है कि वे संगठन को जोड़ने में विश्वास करती हैं.

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है. बल्कि यह कहा है कि अज्ञात लोगों द्वारा उनके प्रचार वाहन में लगे झंडा-बैनर को नोंचा गया था. उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने जदयू महिला मोरचा का कमान संभाला है, तब से लगातार महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम कर रही हैं.

कार्यकर्ता सम्मेलन मे वे गांव-गांव जाकर महिलाओं को आने का निमंत्रण दिया था. सम्मेलन में पहुंचे लोगों के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह सफल रहा है. श्रीमती केसरी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता किसी का शिकायत करना नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करना है.

इसी उद्देश्य से वे लगातार कार्यकर्ताओं के बीच जाती रही हैं. आनेवाले दिनों में वे गांव-गांव जाकर महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलायेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola