बिगड़ सकती है पंडालों की सूरत

गढ़वा : दुर्गा पूजा के अवसर पर मौसम विभाग की चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी के कारण दुर्गा पूजा पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है. पूजा समिति से जुड़े लोग इस बात को लेकर आशंकित हैं कि यदि चक्रवाती तूफान का असर हुआ, तो सभी पूजा पंडालों की सजावट बिगड़ जायेगी. साथ ही […]
गढ़वा : दुर्गा पूजा के अवसर पर मौसम विभाग की चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी के कारण दुर्गा पूजा पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है. पूजा समिति से जुड़े लोग इस बात को लेकर आशंकित हैं कि यदि चक्रवाती तूफान का असर हुआ, तो सभी पूजा पंडालों की सजावट बिगड़ जायेगी.
साथ ही श्रद्धालुओं को भी पूजा अर्चना में समस्या आ जायेगी. विदित हो कि अधिकांश पूजा पंडाल वाटरप्रूफ नहीं हैं. इसके कारण बारिश की स्थिति में उन पंडालों की स्थिति बिगड़ जायेगी. शनिवार की शाम करीब 50 से 60 किमी की गति से वहां के साथ आयी बारिश से अचानक आयोजक व श्रद्धालुओं में असमंजस की स्थिति हो गयी.
यद्यपि आधे घंटे के अंदर हवा व पानी का प्रभाव समाप्त हो गया. लेकिन इस प्रकार के तूफान व बारिश पुन: आने की आशंका से सभी लोग भयभीत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










