बिजली की स्थिति में सुधार नहीं

Updated at :04 Sep 2013 4:35 AM
विज्ञापन
बिजली की स्थिति में सुधार नहीं

गढ़वा : जिले में तीन माह से बिजली की स्थिति में कोई सुधार नहीं है. हालत जस की तस है. जिस वजह से उपभोक्ताओं की परेशानी बरकरार है. विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को दैनिक आवश्यकता के मुताबिक किस्त में बिजली की आपूर्ति की जा रही है. बिजली के आने, ठहरने व जाने का कोई शिडय़ूल नहीं […]

विज्ञापन

गढ़वा : जिले में तीन माह से बिजली की स्थिति में कोई सुधार नहीं है. हालत जस की तस है. जिस वजह से उपभोक्ताओं की परेशानी बरकरार है. विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को दैनिक आवश्यकता के मुताबिक किस्त में बिजली की आपूर्ति की जा रही है. बिजली के आने, ठहरने जाने का कोई शिडय़ूल नहीं है.

पूछे जाने पर विभाग के पदाधिकारियों का एक ही जवाब होता है कि ऊपर से बिजली कम मिल रही है, तो क्या करें. विदित हो कि जून के प्रथम सप्ताह से जिले की बिजली व्यवस्था चरमरायी हुई है, जो अब तक ठीक नहीं हुई है.

विभाग द्वारा कभी रिहंद फेल, तो कभी सोननगर फेल है कह कर पल्ला झाड़ लिया जाता है. बिजली की समस्या को लेकर जुलाई में गढ़वा चेंबर ऑफ कॉमर्स, जदयू जिला कमेटी, भाजपा सहित कई लोगों ने आंदोलन, घेराव तालाबंदी की बावजूद कोई असर नहीं हुआ.

ऊपर से कम आपूर्ति : अनूप प्रसाद : इस बारे में पूछे जाने पर विद्युत विभाग के एसडीओ अनूप प्रसाद ने बताया कि ऊपर से बिजली कम मिलने के कारण परेशानी बढ़ी है. उन्होंने कहा कि जितनी बिजली मिल रही है, उसमें शिडय़ूल के अनुसार सभी को बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola