मिथिलेश ठाकुर ने जनसंपर्क किया

गढ़वा : चुनाव प्रचार बंद होने के बाद झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को गढ़वा शहर तथा आसपास के इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने लिये वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि वे पिछले पांच सालों से जिस तरह उनकी सेवा करते आये हैं, चुनाव जीतने […]
गढ़वा : चुनाव प्रचार बंद होने के बाद झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को गढ़वा शहर तथा आसपास के इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने लिये वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि वे पिछले पांच सालों से जिस तरह उनकी सेवा करते आये हैं, चुनाव जीतने के बाद और अधिक सेवा करेंगे.
इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के जिलाध्यक्ष नसीरूद्दीन अंसारी ने भाजपा छोड़ कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने मिथिलेश कुमार ठाकुर को जिताने का संकल्प लिया. इस दौरान मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि झामुमो सभी को लेकर चलनेवाली पार्टी है. उन्होंने इस चुनाव में अपने पक्ष में लोगों के बढ़ती रुझान को देखते हुए दावा किया कि गढ़वा विस से उनकी जीत सुनिश्चित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










