सम्मानित किये गये गढ़वा जायंट्स के पदाधिकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2019 1:23 AM
गढ़वा :जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन शाखा आठ यूनिट दो की काउंसिल मीटिंग एवं शाखा आठ की काउंसिल मीटिंग निरवाना होटल मेदनीनगर में आयोजित की गयी. यूनिट मीटिंग की अध्यक्षता यूनिट दो की निदेशक रश्मि कमलापुरी ने की एवं संचालन मीना कपूर ने किया. बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी, […]
गढ़वा :जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन शाखा आठ यूनिट दो की काउंसिल मीटिंग एवं शाखा आठ की काउंसिल मीटिंग निरवाना होटल मेदनीनगर में आयोजित की गयी. यूनिट मीटिंग की अध्यक्षता यूनिट दो की निदेशक रश्मि कमलापुरी ने की एवं संचालन मीना कपूर ने किया.
बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी, शाखा आठ के अध्यक्ष एमपी केशरी, पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, सेंट्रल कमेटी के सदस्य विनोद कपूर , अजयकांत पाठक, यूनिट निदेशक रश्मि कमलापुरी एवं डालटनगंज ग्रुप के अध्यक्ष मंजीत प्रकाश ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर की. बैठक में यूनिट दो के सभी ग्रुप जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा, जायंट्स गढ़वा सहेली, जायंट्स गढ़वा आस्था, जायंट्स गढ़वा जागृति, जायंट्स डालटनगंज , जायंट्स रंका के अध्यक्ष एवं प्रशासनिक निदेशक ने अपने अपने ग्रुप के सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










