गढ़वा में पांच करोड़ की लागत से बनेगा मार्केट कांप्लेक्स

गढ़वा : नवगठित नगरपरिषद बोर्ड की पहली बैठक अध्यक्ष पिंकी केसरी की अध्यक्षता में हुई. बोर्ड की बैठक में उपाध्यक्ष मीरा पांडेय, कार्यपालक पदाधिकारी सह एसडीओ प्रदीप कुमार व वार्ड पार्षद उपस्थित थे़ बैठक में वित्तीय साल 2018-19 के लिए विभिन्न एजेंडे पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से उसे पारित किया गया़ कार्यालय को सुचारु […]
गढ़वा : नवगठित नगरपरिषद बोर्ड की पहली बैठक अध्यक्ष पिंकी केसरी की अध्यक्षता में हुई. बोर्ड की बैठक में उपाध्यक्ष मीरा पांडेय, कार्यपालक पदाधिकारी सह एसडीओ प्रदीप कुमार व वार्ड पार्षद उपस्थित थे़ बैठक में वित्तीय साल 2018-19 के लिए विभिन्न एजेंडे पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से उसे पारित किया गया़ कार्यालय को सुचारु रूप से चलाने व सफाई व्यवस्था के लिए दो चपरासी, तीन सहायक, छह चालक, छह सफाई मेठ, 50 स्वीपर की बहाली दैनिक मजदूरी पर करने का निर्णय लिया गया़ 14 वें वित्त की राशि से स्वीकृत योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने पर सहमति व्यक्त की गयी़
इसमें की कुल 13 करोड़ रुपये में से पांच करोड़ की लागत से कल्चर्स मार्केट कंप्लेक्स, 1.29 करोड़ की लागत से रामबाण तालाब का जीर्णोद्धार, 1. 87 करोड़ रुपये से शहर में ठेला-खोमचा लगाकर कमानेवाले के लिए दुकान निर्माण, शहर में तीन स्थानों पर 73 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण, छह वार्डों में 34-34 लाख की लागत से विकास केंद्र का निर्माण तथा गढ़वा में इंदिरा गांधी पार्क, पूरनचंद चौक, अंबेडकर चौक का एक करोड़ की लागत से सुंदरीकरण किया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




