टेंपो पलटा, आठ लोग घायल

Updated at :11 May 2014 5:32 AM
विज्ञापन
टेंपो पलटा, आठ लोग घायल

नगरऊंटारी (गढ़वा) : नगरऊंटारी-भवनाथपुर मार्ग पर तुलसीदामर के निकट सीताचुइयां घाट के समीप मोड़ पर अनियंत्रित होकर टेंपो पलटने से आठ लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. घायलों में चालक महेंद्र प्रसाद (पिंडरिया), जितेंद्र राम, कलिंदा देवी (सोनडीहा), अजय ठाकुर, संतोष भुइयां, चांदसी भुइयां, शिव पूजन राम […]

विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : नगरऊंटारी-भवनाथपुर मार्ग पर तुलसीदामर के निकट सीताचुइयां घाट के समीप मोड़ पर अनियंत्रित होकर टेंपो पलटने से आठ लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. घायलों में चालक महेंद्र प्रसाद (पिंडरिया), जितेंद्र राम, कलिंदा देवी (सोनडीहा), अजय ठाकुर, संतोष भुइयां, चांदसी भुइयां, शिव पूजन राम तथा सर्फराज अंसारी (सभी सिंघीटाली) के नाम शामिल है.

जानकारी के अनुसार टेंपो केतार से नगरऊंटारी सवारी लेकर आने के क्रम में तुलसीदामर के निकट स्थित मोड़ पर जैसे ही पहुंचा, अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें टेंपो पर सवार आठ लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. घायल जितेंद्र राम ने बताया कि चालक सहित टेंपो पर 10 लोग सवार थे. पुलिस टेंपो को थाना ले आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola