अवैध बालू का उठाव व शराब की बिक्री पर लगेगी रोक

गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद के वार्ड नंबर नौ स्थित छठ घाट पर रविवार की शाम वार्ड पार्षद रश्मि सिन्हा की अध्यक्षता में आसपास के चार पूजा कमेटियों एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ एक बैठक की गयी़ बैठक में सर्वसम्मति से इस क्षेत्र के चार घाटों से बालू के उठाव पर रोक लगाने, खुले […]
इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़ बैठक की शुरुआत में पूर्व वार्ड पार्षद सह अधिवक्ता जितेंद्र सिन्हा ने विशेष प्रवेश कराते हुए कहा कि बैठक का मूल उद्देश्य चार ज्वलंत मुद्दे हैं. इनमें सिकुड़ती जा रही दानरो नदी, नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव, अवैध शराब का कारोबार तथा स्वच्छता को लेकर है़ इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहर का कूड़ा-कचरा सड़क पर फेंकने से शहर गंदा हो रहा है़ वहीं नशे के कारोबार से युवा पीढ़ी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है़ वक्ताओं ने कहा कि बालू के उठाव के कारण जलस्तर तो नीचे जा रही है, इससे पर्यावरण पर भी गंभीर असर पड़ रहा है़ शहर से शराब दुकान हटाये जाने की लोगों की सराहना की और कहा कि जागरूकता का ही नतीजा है कि शहर में शराब की दुकान नहीं खुली़ वहीं एक स्वर से सभी ने नशा के कारोबार को पूर्ण रूप से बंद करने पर जोर दिया तथा यह भी निर्णय लिया गया कि दानरो नदी पर अतिक्रमण के कारण मिट्टी का कटाव हो रहा है़ श्मशान घाट, छठ घाट, पीएचईडी पंप हाउस सहित अन्य स्थानों से बालू का उठाव धड़ल्ले से किया जा रहा है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




