समाज को एकजुट करना ही उद्देश्य : सुनील

गढ़वा: शहर के मेन रोड स्थित आदर्श होटल के सभागार में अखिल झारखंड दुसाध महासभा जिला इकाई की एक बैठक लक्ष्मण पासवान की अध्यक्षता में की गयी़ बैठक में महासभा जिला शाखा कमेटी का विस्तार करते हुए स्थायी कमेटी बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया़. इस मौके पर सर्वसम्मति से सुनील पासवान उर्फ […]
इस मौके पर सर्वसम्मति से सुनील पासवान उर्फ नागर को महासभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया़ जबकि प्रदीप पासवान को उपाध्यक्ष, रामचंद्र पासवान को कार्यालय सचिव, नरेश पासवान को संगठन सचिव, सुनील पासवान को कोषाध्यक्ष, मनु पासवान को संयुक्त सचिव बनाया गया़ जबकि श्याम लाल पासवान, रामजी पासवान, मथुरा पासवान, जितेश्वर पासवान, सुरेंद्र पासवान,धर्मेंद्र पासवान आदि को कार्यकारिणी में रखा गया है.
इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील पासवान उर्फ नागर ने कहा कि महासभा ने उन्हें जिस उम्मीद व भरोसे के साथ यह जिम्मेवारी दी है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे़ श्री पासवान ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि जिले में पासवान समाज को एकसूत्र में बांधकर संगठन को सशक्त बनायें. साथ ही समाज के सभी लोगों को एकजुट करने और समाज में फैले कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




