बहरागोड़ा कॉलेज में कैशलेस ट्रांजेक्शन पर कार्यशाला

Updated at : 21 Dec 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा कॉलेज में कैशलेस ट्रांजेक्शन पर कार्यशाला

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में कैशलेस ट्रांजेक्शन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला मंगलवार से शुरू हुई. इसकी अध्यक्षता कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या प्रो भुवनेश्वरी षाड़ंगी ने की. कार्यशाला में सेंट्रल बैंक की सहायक शाखा प्रबंधक सोनी मिंज ने कैशलेस ट्रांजेक्शन के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बैंक में खाता खोल कर एटीएम […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में कैशलेस ट्रांजेक्शन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला मंगलवार से शुरू हुई. इसकी अध्यक्षता कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या प्रो भुवनेश्वरी षाड़ंगी ने की. कार्यशाला में सेंट्रल बैंक की सहायक शाखा प्रबंधक सोनी मिंज ने कैशलेस ट्रांजेक्शन के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बैंक में खाता खोल कर एटीएम और डेबिट कार्ड लिया जा सकता है. भारत के किसी भी कोने में एटीएम और डेबिट कार्ड से राशि का ट्रांसफर व निकासी की जा सकती है.

उन्होंने कहा कि कैशलेस से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी. इसके लिए आप सभी नयी तकनीकों से जुड़ें. आप दैनिक उपयोग करने वाले खर्च कार्ड के माध्यम से आदान प्रदान कर सकते हैं. इस कार्यशाला में प्रो एस पी सिंह, डॉ बाल कृष्ण बेहरा समेत बीएड से शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola