गुड़ाबांदा : ग्रामीण एकता मंच ने पोस्टरबाजी की

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के कुकुरकाटा गांव के पास पुलिया के समीप झारखंड ग्रामीण एकता मंच की ओर से पोस्टर साटे जाने की सूचना है. पोस्टरों मे लिखा गया है कि ‘फसल की रक्षा के दौरान मवेशी नुकसान होने पर किसानों को दोष ना दें, काड़ा, डांगरी, मेरम भेड़ी को सनाम कोगे वन गोपी […]
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के कुकुरकाटा गांव के पास पुलिया के समीप झारखंड ग्रामीण एकता मंच की ओर से पोस्टर साटे जाने की सूचना है. पोस्टरों मे लिखा गया है कि ‘फसल की रक्षा के दौरान मवेशी नुकसान होने पर किसानों को दोष ना दें, काड़ा, डांगरी, मेरम भेड़ी को सनाम कोगे वन गोपी कोवा’ समेत अन्य बातें लिखी हुई है. पोस्टर सादे कागज में नीली रंग से लिखे गये हैं.
अधिकतर पोस्टर हिंदी और संताली भाषा में लिखे हुए हैं. निवेदक झारखंड ग्रामीण एकता मंच है. ग्रामीणों ने बताया कि पोस्टर किसने साटा, उन्हें पता नहीं है. पोस्टर गुरुवार को भी जस के तस हैं. ग्रामीण एकता मंच का पोस्टर बहुत दिनों के बाद देखने को मिला. गांव में इसकी चर्चा जोरों पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




