6 दिनों से 200 घरों में सप्लाई ठप
Updated at : 16 Nov 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

धालभूमगढ़. कुछ क्षेत्राें में टैंकर से हो रही जलापूर्ति कुआं का पानी पीने को विवश हैं उपभोक्ता मोटर पंप खराब होने से हो रही परेशानी पेयजलापूर्ति कब शुरू होगी बताने वाला कोई नहीं धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ जलापूर्ति योजना से छठे दिन बुधवार को भी करीब 200 घरों में जलापूर्ति ठप रही. क्षेत्र के लोग कुआं […]
विज्ञापन
धालभूमगढ़. कुछ क्षेत्राें में टैंकर से हो रही जलापूर्ति
कुआं का पानी पीने को विवश हैं उपभोक्ता
मोटर पंप खराब होने से हो रही परेशानी
पेयजलापूर्ति कब शुरू होगी बताने वाला कोई नहीं
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ जलापूर्ति योजना से छठे दिन बुधवार को भी करीब 200 घरों में जलापूर्ति ठप रही. क्षेत्र के लोग कुआं का पानी पीने को विवश हैं. हालांकि पेयजल एवं स्वच्छता समिति टैंकर से जलापूर्ति कर रही है. उपभोक्ताओं ने बताया कि सभी को टैंकर का पानी नहीं मिल रहा है. धालभूमगढ़ जलापूर्ति योजना का मोटर पंप 10 नवंबर से खराब है.
मोटर पंप खराब होने से पाइप लाइन से जलापूर्ति ठप है. पंप हाउस के दोनों मोटर पंप मरम्मत के लिए जमशेदपुर पेयजल एवं स्वच्छता समिति को भेजा गया है. बुधवार की शाम तक मोटर पंप बन कर धालभूमगढ़ नहीं पहुंचा था. प्रखंड मुख्यालय, चारचक्का, बांसकठिया, बोस कॉलोनी, स्टेशन रोड, पटनायकशोल के 200 से अधिक घरों में जलापूर्ति बंद है. पेयजल के लिए ग्रामीण परेशान हैं. जलापूर्ति कब से शुरू होगी. यह कोई बताने वाला नहीं है.
पेयजल एवं स्वच्छता समिति की अध्यक्ष सह मुखिया बिलासी सिंह ने दूरभाष पर बताया कि शायद मोटर पंप बन कर आ गया है. टैंकर से जलापूर्ति सभी क्षेत्र में की जा रही है. टैंकर से हर घर को पानी पहुंचाना संभव नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




