अवैध खनन को उखाड़े गये साल वृक्ष तेतुलडांगा

Updated at : 28 Oct 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध खनन को उखाड़े गये साल वृक्ष तेतुलडांगा

गुड़ाबांदा : ओड़िशा सीमा से सटे गुड़ाबांदा के तेतुलडांगा चौक के पास स्थित साल जंगल में साल वृक्षों को नष्ट कर धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है. खनन किये गये पत्थरों को जंगल के किनारे डंप कर रखा गया है. पत्थर डंप किये गये जगह के पास के साल वृक्षों को काट दिया गया […]

विज्ञापन

गुड़ाबांदा : ओड़िशा सीमा से सटे गुड़ाबांदा के तेतुलडांगा चौक के पास स्थित साल जंगल में साल वृक्षों को नष्ट कर धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है. खनन किये गये पत्थरों को जंगल के किनारे डंप कर रखा गया है. पत्थर डंप किये गये जगह के पास के साल वृक्षों को काट दिया गया है. गुरुवार को तेतुलडांगा जंगल से पत्थर निकालते समय एक ट्रैक्टर जंगल में फंस गया.

माफियाओं ने जल्दबाजी में जैसे तैसे ट्रैक्टर बाहर निकाला. फंसे हुए ट्रैक्टर के निकालते समय छोटे-छोटे साल वृक्ष नष्ट हो गये. खबर है जंगल में जहां-तहां पत्थर डंप कर रखे गये हैं. रात में उक्त जंगल से पत्थर को ओड़िशा भेजा जाता है. खबर है कि यहां के पत्थरों से ओड़िशा में सड़क बनायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola